[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कड़ाके की ठंड में लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट का सेवा संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कड़ाके की ठंड में लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट का सेवा संकल्प

जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर दी ठंड से राहत

खेतड़ी : कड़ाके की सर्दी और भीषण शीतलहर को देखते हुए लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से खेतड़ी स्थित ट्रस्ट कार्यालय पर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाकर मानवता की सेवा करना रहा।

कार्यक्रम में ट्रस्ट प्रभारी मुकेश के नेतृत्व में ट्रस्ट के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर एडवोकेट संजय सुरोलिया, ज्योति भारद्वाज, सुधा सुरोलिया, शशि सैनी, रेनू यादव एवं अशोक जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी कार्यकर्ताओं ने समर्पण भाव के साथ सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

ट्रस्ट प्रभारी मुकेश ने कहा कि लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने ट्रस्ट के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin