[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीडीके अस्पताल में आरोग्य शिविर, 3116 आमजन हुए लाभान्वित : रक्तदान शिविर में 13 लोगों ने किया रक्तदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीडीके अस्पताल में आरोग्य शिविर, 3116 आमजन हुए लाभान्वित : रक्तदान शिविर में 13 लोगों ने किया रक्तदान

विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने किया शुभारंभ, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी ने की अध्यक्षता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल में प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 3116 आमजन विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित हुए। आरोग्य शिविर का शुभारंभ झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख एवं जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने की। शिविर के साथ आयोजित रक्तदान शिविर में 13 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने कहा कि ऐसे आरोग्य शिविरों से आमजन को न केवल उपचार मिलता है, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त होती है। उन्होंने अस्पताल में बढ़ती ओपीडी को देखते हुए पीएमओ को ओपीडी प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जा सकें। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बीडीके अस्पताल के ब्लड बैंक की सेवाओं की सराहना भी की।

जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी ने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया और स्वयं भी रक्तदान की इच्छा व्यक्त की, हालांकि हाल ही में रक्तदान किए जाने के कारण ब्लड बैंक प्रभारी द्वारा रक्तदान संभव नहीं हो सका। उन्होंने शिविर में मरीजों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र भाम्बू ने बताया कि सुबह से ही आरोग्य शिविर एवं रक्तदान शिविर में आमजन का उत्साह देखने को मिला। शिविर में शिशु रोग, प्रसूति रोग, एनसीडी, टीकाकरण, नाक-कान-गला, शल्य, अस्थि रोग तथा दंत रोग संबंधी चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं।

उन्होंने बताया कि शिविर में 3116 मरीजों ने लाभ लिया, जिनमें 53 रक्तचाप, 45 मधुमेह, 1021 वायरल फीवर, 377 प्रसूति रोग तथा 524 शिशु रोग से संबंधित मरीज शामिल रहे। इसके साथ ही टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ. डी.एन. सिंह, आरएमओ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. विजय झाझडियां, डॉ. सलीम जाजोदिया, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राकेश, डॉ. राजेन्द्र ढाका, डॉ. शक्तिसिंह सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin