[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर : विनायक फुटवियर की दुकान में बड़ी चोरी, गल्ले से 25 हजार नकद और जूतों के कार्टून पार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर : विनायक फुटवियर की दुकान में बड़ी चोरी, गल्ले से 25 हजार नकद और जूतों के कार्टून पार

मुख्य बाजार सब्जी मंडी में वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : शहर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में गुरुवार रात विनायक फुटवियर की दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चप्पल–जूतों की दुकान के अंदर का किवाड़ तोड़कर घुसे चोर गल्ले में रखी 25 हजार रुपये नकद उठा ले गए। इसके साथ ही दुकान के पीछे बने गोदाम के कमरों से चार कार्टून चप्पल और जूतों के भी पार कर दिए।

जानकारी के अनुसार, चोर छत के रास्ते नीचे उतरे और पहले गोदाम पहुंचकर वहीं से मिले हथौड़ी और पेचकश जैसे औजारों की मदद से दुकान का अंदरूनी गेट तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने दुकान में लगा इनवर्टर और एमसील मशीन भी चालू की, जिससे साफ होता है कि चोरी पूरी योजना और समझदारी के साथ की गई।

चोर पास के फल–फ्रूट गोदाम से एक पेटी सेव भी उठाकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित मोहित शर्मा ने बताया कि दुकान और गोदाम में हुए नुकसान से बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजार और सब्जी मंडी जैसे क्षेत्र में रात के समय हुई इस बड़ी चोरी ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin