[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेज गति से रिवर्स आई पिकअप ने युवक को कुचला:घायल को हॉस्पिटल छोड़कर भागा ड्राइवर, इलाज के दौरान मौत; सिलेंडर से भरी थी गाड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तेज गति से रिवर्स आई पिकअप ने युवक को कुचला:घायल को हॉस्पिटल छोड़कर भागा ड्राइवर, इलाज के दौरान मौत; सिलेंडर से भरी थी गाड़ी

तेज गति से रिवर्स आई पिकअप ने युवक को कुचला:घायल को हॉस्पिटल छोड़कर भागा ड्राइवर, इलाज के दौरान मौत; सिलेंडर से भरी थी गाड़ी

झुंझुनूं : झुंझुनूं में सिलेंडर से भरी पिकअप ने पैदल चल रहे युवक को कुचल दिया। ड्राइवर तेज गति से पिकअप को रिवर्स (पीछे) ले रहा था। इसी दौरान उसने युवक को चपेट में ले लिया। पिकअप का पिछला पहिया युवक को कुचलता हुआ निकल गया। हादसा चिड़ावा के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। घायल युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

पहले देखिए, हादसे की 3 PHOTOS…

तेज गति से पीछे आ रही पिकअप ने युवक को कुचल दिया।
तेज गति से पीछे आ रही पिकअप ने युवक को कुचल दिया।
हादसे के बाद तुरंत ड्राइवर ने पिकअप रोकी और नीचे उतरकर युवक को देखा।
हादसे के बाद तुरंत ड्राइवर ने पिकअप रोकी और नीचे उतरकर युवक को देखा।
ड्राइवर ने घायल युवक को पिकअप के नीचे से निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया।
ड्राइवर ने घायल युवक को पिकअप के नीचे से निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया।

तेज गति से रिवर्स आ रही थी पिकअप

सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि उत्तर प्रदेश के एटा जिले के खेरिया गांव हाल चिड़ावा निवासी नरेश प्रजापत (34) पैदल स्टेशन की ओर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान चिड़ावा-अरड़ावता सड़क के पास HP की विजय गैस एजेंसी की सिलेंडर से भरी पिकअप को ड्राइवर तेज गति से पीछे की तरफ लाया। उसे नरेश दिखाई नहीं दिया और उसे चपेट में ले लिया।

पिकअप का ड्राइवर साइड का पीछे का पहिया नरेश के ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद ड्राइवर ने तुरंत पिकअप को रोका। घायल नरेश को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, पिकअप ड्राइवर नरेश को चिड़ावा उप जिला अस्पताल लेकर गया। यहां लाने के बाद ड्राइवर पिकअप छोड़कर भाग गया।

गंभीर घायल हालत में लाए थे हॉस्पिटल

चिड़ावा उप जिला हॉस्पिटल के पीएमओ डॉक्टर नितेश जांगिड़ ने बताया- गुरुवार दोपहर नरेश प्रजापत को घायल हालत में हॉस्पिटल लाया गया था। नरेश की हालत गंभीर थी। उसका इलाज कर झुंझुनूं रेफर कर दिया था, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नरेश की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
नरेश की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

चिड़ावा CI आशाराम गुर्जर ने बताया- हादसे को लेकर आज ही नरेश के भाई मुकेश पाल ने रिपोर्ट दी है। अभी गैस एजेंसी की पिकअप जब्त नहीं की गई है, न ही ड्राइवर को पकड़ा है। अब मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

युवक के तीन बच्चे हैं

नरेश पिछले 15 साल से चिड़ावा में रह रहा था। वह ट्रेन में दही बड़े बेचता था। वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 3, 4 और 5 साल है। परिवार के सदस्यों और नरेश के भाई पिकअप ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हॉस्पिटल में मौजूद नरेश के परिजन और अन्य लोग।
हॉस्पिटल में मौजूद नरेश के परिजन और अन्य लोग।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin