[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल का स्वागत:कार्यकर्ताओं से 14 दिसंबर की दिल्ली रैली में शामिल होने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल का स्वागत:कार्यकर्ताओं से 14 दिसंबर की दिल्ली रैली में शामिल होने का आह्वान

बीदासर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल का स्वागत:कार्यकर्ताओं से 14 दिसंबर की दिल्ली रैली में शामिल होने का आह्वान

बीदासर : बीदासर में गुरुवार देर शाम नव-नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज मेघवाल का आगमन हुआ। नगर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक एवं जिला अध्यक्ष मनोज मेघवाल को माला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया। यह स्वागत कार्यक्रम नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मेघवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की ताकत है। उन्होंने नगर सहित पूरे क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से दिल्ली रैली को सफल बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जेठाराम यादव, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष जवाहर सिंह राठौड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भागीरथ प्रसाद गुरु, मालचंद दर्जी, नानूराम प्रजापत, रमेश माली, बाबूलाल किलानिया, रामपाल पांडेया, पवन पारीक, महावीर छापोला, परमेश्वर मारोठिया, भंवरनाथ सिद्ध, आरिफ साईं, रमेश स्वामी, साहिल सोलंकी, पूर्व पार्षद धर्मचंद लोहिया, मांगीलाल जांगिड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini