[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्य

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रानोली पुलिस की कार्रवाई, फरार चल रहा दिनेश भी पकड़ा गया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

दांतारामगढ़ : रानोली थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो एडिट कर वायरल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामसिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश कुमार निवासी भवानीपुरा और उसका सहयोगी महिपाल निवासी लांपुआ शामिल हैं।

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी दिनेश काफी समय से पीड़िता की बेटी की तस्वीरें एडिट कर इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर वायरल कर रहा था। यही नहीं, आरोपी ने कॉलेज जाते समय युवती का हाथ पकड़कर जबरन गाड़ी में खींचने का प्रयास भी किया था और विरोध करने पर उसे मारने की धमकियां देता था।

थानाधिकारी ने बताया कि दिनेश कुमार गिरफ्तारी से बचने के लिए मोबाइल सिम बार-बार बदलता था और अलग-अलग राज्यों में लगातार फरारी काट रहा था। मामले में उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके सहयोगी महिपाल को भी पुलिस ने काबू कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini