[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद पंचायत समिति की कार्यकाल की अंतिम बैठक संपन्न, जनप्रतिनिधियों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

धोद पंचायत समिति की कार्यकाल की अंतिम बैठक संपन्न, जनप्रतिनिधियों का सम्मान

धोद पंचायत समिति की कार्यकाल की अंतिम बैठक संपन्न, जनप्रतिनिधियों का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : धोद पंचायत समिति की साधारण सभा की इस कार्यकाल की अंतिम बैठक सोमवार को पंचायत समिति सभागार में प्रधान सुनीता रणवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल, प्रशासक सरपंच और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, स्वास्थ्य और मनरेगा सहित आमजन से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

अच्छे कार्यकाल पर जनप्रतिनिधियों का सम्मान

कार्यकाल की अंतिम बैठक होने पर उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल और प्रधान सुनीता रणवा का सरपंच संघ की ओर से सम्मान किया गया। सरपंचों ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में पंचायत समिति ने विकास के कई महत्वपूर्ण काम कराए हैं।

प्रधान सुनीता रणवा बोलीं— 5 साल पलों की तरह बीत गए

प्रधान सुनीता रणवा ने कहा कि सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों का पूरे 5 साल शानदार सहयोग मिला। “कभी ऐसा अहसास नहीं हुआ कि किसी पार्टी विशेष का दबाव या व्यवहार सामने आया हो। सभी सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग कर विकास में साथ दिया। 5 साल का समय कब बीत गया पता ही नहीं चला,” उन्होंने कहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin