[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बार काउंसिल चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 5 दावेदार:झुंझुनूं में 12 दिसंबर को होंगे चुनाव, 402 मतदाता करेंगे वोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बार काउंसिल चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 5 दावेदार:झुंझुनूं में 12 दिसंबर को होंगे चुनाव, 402 मतदाता करेंगे वोट

बार काउंसिल चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 5 दावेदार:झुंझुनूं में 12 दिसंबर को होंगे चुनाव, 402 मतदाता करेंगे वोट

झुंझुनूं : झुंझुनूं में बार काउंसिल के चुनाव 12 दिसंबर को होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन आ चुके है। यहां अध्यक्ष पद के लिए 5 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। शनिवार दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो जाएगी कि किन-किन के बीच मुकाबला होगा।

इन चुनाव में 402 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट जितेंद्र वैष्णव ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने का समय शनिवार दोपहर तीन बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

मतदान 12 दिसंबर
मतदान का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
कुल मतदाता 402

अध्यक्ष पद पर 5 अधिवक्ताओं के बीच मुकाबला

बाबूलाल मील, बिरजू सिंह शेखावत, मोहम्मद रफीक, रतन कुमार मोरवाल, उम्मेद सिंह भांबू

बाकी पदों पर भी आए नामांकन

कुछ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। कुछ पदों पर एक से अधिक उम्मीदवार होने से मुकाबला है, जबकि कुछ पदों पर फिलहाल एक ही दावेदार है। उपाध्यक्ष पद के लिए कैलाश जांगिड़, महासचिव मुकर्रम अंसारी

सहसचिव अमरपाल सिंह भीमसरिया और विकास कुमार महमियां, कोषाध्यक्ष रोहिताश कुमार ढाका और द्वारका प्रसाद वर्मा और पुस्तकालय सचिव पद के लिए सुभाष कुमार मीणा ने नामांकन दाखिल किया है।

संस्था की कार्यकारिणी में सदस्य पद के लिए भी कई अधिवक्ताओं ने नामांकन जमा कराया है। इनमें अशोक कुमार, हेतराम, कमल कुमार शर्मा, कंचन चौधरी, नंदकिशोर शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, रामावतार जाखड़ और राजेंद्र सिंह बुड़ानिया शामिल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77