[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में बारात से लौट रही कार बेकाबू होकर पलटी:एक युवक की मौत, दो घायल; तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में बारात से लौट रही कार बेकाबू होकर पलटी:एक युवक की मौत, दो घायल; तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा

चूरू में बारात से लौट रही कार बेकाबू होकर पलटी:एक युवक की मौत, दो घायल; तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा

चूरू : चूरू के साहवा थाना क्षेत्र में बारात से लौट रही एक कार के पलटने से 20 वर्षीय युवक मनीष जाट की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया है। साहवा थानाधिकारी शंकरलाल भारी ने बताया कि रैयाटुण्डा निवासी कुंभाराम जाट ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनका भतीजा मनीष जाट (20) अपने साथियों धर्मपाल (32), कृष्ण जांगिड़, कृष्ण सहारण और दीपक के साथ टिडियासर गांव से बारात में गया था। शुक्रवार देर रात ये सभी कार से वापस घर लौट रहे थे।

बनियाला और रैयाटुण्डा के बीच दीपक ने कार को लापरवाही और तेज गति से चलाया, जिससे कार पलट गई। हादसे में मनीष को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में धर्मपाल और दीपक भी घायल हो गए। उन्हें पहले साहवा स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों का डीबी अस्पताल में इलाज जारी है। थानाधिकारी शंकरलाल भारी ने बताया कि पुलिस ने कुंभाराम जाट की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद मनीष का शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77