[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूधवाखारा पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर को दबोचा:हत्या के प्रयास मामले में वांछित, छह मुकदमे दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दूधवाखारा पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर को दबोचा:हत्या के प्रयास मामले में वांछित, छह मुकदमे दर्ज

दूधवाखारा पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर को दबोचा:हत्या के प्रयास मामले में वांछित, छह मुकदमे दर्ज

चूरू : चूरू में दूधवाखारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामनिवास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव में दबिश देकर पकड़ा।

आरोपी रामनिवास (33) भामासी गांव का निवासी है और सिद्धमुख थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रामनिवास दूधवाखारा थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।

आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और मारपीट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। वह पिछले कई महीनों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। यह कार्रवाई एसपी जय यादव द्वारा चलाए जा रहे टॉप-10, इनामी और वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपी रामनिवास को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिद्धमुख थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई में दूधवाखारा थाना के हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार, कॉन्स्टेबल सोमवीर, नरेश और धर्मपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77