[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दांतारामगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:CCTV खंगाल कर कुछ ही घंटों में चोर को पकड़ा व चोरी का टेंपो बरामद किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

दांतारामगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:CCTV खंगाल कर कुछ ही घंटों में चोर को पकड़ा व चोरी का टेंपो बरामद किया

दांतारामगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:CCTV खंगाल कर कुछ ही घंटों में चोर को पकड़ा व चोरी का टेंपो बरामद किया

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर से टेंपो चोरी होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी किया गया टेंपो भी बरामद कर लिया। यह घटना गुरुवार सुबह 3:45 बजे दांता रोड़ पर हुई थी।

थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि गुरुवार को श्री बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक चेनाराम बाज्या ने पुलिस थाने में टाटा एस लोडिंग टेंपो चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया।

गठित टीम ने चोर की तलाश में दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी सहायता का उपयोग किया। इसके परिणामस्वरूप, पुलिस ने टेंपो चोरी करने वाले आरोपी छीतरमल वर्मा पुत्र गोवर्धन वर्मा निवासी बाजणा मारोठ को हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से चोरी किया गया टेंपो भी बरामद कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी हर्षनाथ भैरू मंदिर में दर्शन करने के बाद अलग-अलग वाहनों से लिफ्ट लेकर दांतारामगढ़ पहुंचा था। वहां तेज सर्दी होने के कारण वह ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर अलाव तापने बैठ गया। इस दौरान उसने बाहर खड़े वाहनों के गेट खोलने की कोशिश की, तो उसे लोडिंग टेंपो का गेट खुला मिला और चाबी भी अंदर ही रखी हुई थी। इसके बाद आरोपी ने टेंपो चोरी करने की योजना बनाई और उसे लेकर फरार हो गया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह महाराष्ट्र में भी मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस आरोपी से इस संबंध में और कड़ी पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad