[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 1424 वकील 12 दिसंबर को डालेंगे वोट:बार एसोसिएशन चुनाव में कल से नॉमिनेशन, 9 दिसंबर को नाम वापसी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 1424 वकील 12 दिसंबर को डालेंगे वोट:बार एसोसिएशन चुनाव में कल से नॉमिनेशन, 9 दिसंबर को नाम वापसी

सीकर में 1424 वकील 12 दिसंबर को डालेंगे वोट:बार एसोसिएशन चुनाव में कल से नॉमिनेशन, 9 दिसंबर को नाम वापसी

सीकर : सीकर में बार एसोसिएशन के चुनाव का बिगुल बज चुका है। आज आपत्तियां लेने के बाद मतदाता सूचियों का प्रकाशन हो गया है। 12 दिसंबर को होने वाले सीकर बार एसोसिएशन के चुनाव में 1424 वकील वोट करेंगे। इससे पहले 3 दिसंबर को प्रारंभिक वोटर्स लिस्ट का प्रकाशन किया गया। वहीं 4 दिसंबर को वोटर्स लिस्ट पर आपत्तियां ली गईं। अब फाइनल मतदाता सूचियां जारी की जा रही हैं।

चुनाव अधिकारी एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया- सीकर में बार एसोसिएशन के चुनाव 12 दिसंबर को होंगे। बार चुनाव संचालन समिति ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 12 दिसंबर को बार एसोसिएशन के 13 पदों के लिए वोटिंग होगी। सीकर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव, संयुक्त पुस्तकालय सचिव, सामाजिक सचिव समेत 5 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर चुनाव होंगे।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा 6 से 8 दिसंबर:- प्रत्याशियों का नामांकन (सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक)

9 दिसंबर- नॉमिनेशन वापसी (सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक)

10 दिसंबर- प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट का प्रकाशन

12 दिसंबर- सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान

12 दिसंबर- वोटिंग खत्म होने के बाद साढ़े 4 बजे से वोट काउंटिंग और रिजल्ट की घोषणा

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष का अनुभव और सदस्यता अनिवार्य सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट सागर मल धायल और एडवोकेट जगदीश भारती ने बताया- सीकर बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष का अनुभव और सदस्यता अनिवार्य है। वहीं महासचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष के लिए 7 वर्ष की सदस्यता अनिवार्य है। अन्य पदों के लिए केवल बार संघ का सदस्य होना आवश्यक है। कोई भी लगातार 2 वर्ष तक बार संघ में पदाधिकारी रहने वाला प्रत्याशी नहीं बन सकेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62