[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोयल–चारावास सड़क जर्जर: 13 साल से नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क के पुनर्निर्माण की उठाई मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोयल–चारावास सड़क जर्जर: 13 साल से नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क के पुनर्निर्माण की उठाई मांग

लोयल–चारावास सड़क जर्जर: 13 साल से नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क के पुनर्निर्माण की उठाई मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : लोयल गांव से माननगर, खोजियों की ढाणी होते हुए चारावास तक लगभग 4 किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। गुरुवार को माननगर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और सड़क के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण दैनिक आवाजाही मुश्किल हो गई है।ग्रामीण संदीप लांबा और विकास काजला ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने यह सड़क करीब 13 साल पहले बनाई थी। इन वर्षों में सड़क पर न तो कभी पेचवर्क हुआ और न ही कोई मरम्मत की गई।रखरखाव के अभाव में सड़क गड्ढों में बदल गई है और कई जगह से उखड़ चुकी है। इससे वाहन चालकों को जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ती है।

ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क लोयल से गुजरने वाली एमडीआर सड़क को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, माननगर और खोजियों की ढाणी से जोड़ती है। इस मार्ग पर स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और महिलाएं सहित बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन यात्रा करते हैं। खराब सड़क के कारण अक्सर बाइक और दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं, खासकर बारिश में जब गड्ढों में पानी भर जाता है और वे दिखाई नहीं देते।स्थानीय लोगों ने बताया कि चारावास जाने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण उन्हें मजबूरन इसी क्षतिग्रस्त सड़क का उपयोग करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का पुनर्निर्माण शीघ्र शुरू नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे और पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज करवाएंगे।इस मौके पर संदीप लांबा, विकास काजला, मनीराम काजला, राकेश काजला, नवीन काजला, रामस्वरूप, श्री चंद सिंघानिया, डॉक्टर कर्मवीर, डॉक्टर आशीष, अनिल कुमार, रोहिताश और प्रवीण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62