स्व. डॉ. बी.एल. मेहरड़ा की छठवीं पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन व ओब्स्टेकल (NDA ट्रेनिंग) एरिया का लोकार्पण 5 दिसम्बर को
स्व. डॉ. बी.एल. मेहरड़ा की छठवीं पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन व ओब्स्टेकल (NDA ट्रेनिंग) एरिया का लोकार्पण 5 दिसम्बर को
खेतड़ी : खेतड़ी विकास समिति के संस्थापक, पूर्व IAS एवं शिक्षाविद स्वर्गीय डॉ. बी.एल. मेहरड़ा की छठवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को बी.एल.एम. इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने स्थित डॉ. बी.एल. मेहरड़ा स्मृति पार्क, राजोता (खेतड़ी) में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
पुण्यतिथि अवसर पर कवि सम्मेलन एवं ओब्स्टेकल (NDA ट्रेनिंग) एरिया का उद्घाटन समारोह रखा जायेगा, जिसका शुभारंभ प्रातः 10:15 बजे होगा।
कार्यक्रम में सम्पत सर्राफ (भारत के सुप्रसिद्ध हास्य एवं व्यंग्य कवि) और अशोक चारण (वीररस एवं शौर्य कवि) विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) अनिल राय, कुलगुरु, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर ने शिरकत करेंगे । अति विशिष्ट अतिथि डॉ. अरुण गर्ग, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, झुंझुनूं रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में पुलिस अधीक्षक बृजेश उपाध्याय और अपर जिला कलक्टर भगवान सिंह शाख शामिल होंगे।
इस अवसर पर स्व. डॉ. बी.एल. मेहरड़ा द्वारा स्थापित विभिन्न शैक्षिक व सामाजिक संस्थानों के उल्लेख के साथ उनके योगदान को याद किया जायेगा। डॉ. मेहरड़ा ने ग्रामीण शिक्षा, तकनीकी विकास और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनकी प्रेरणा आज भी क्षेत्रवासियों को मिलती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043134


