[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं पहुंची भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा:देश में रोजगार नीति लाने और टोल फ्री भारत की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं पहुंची भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा:देश में रोजगार नीति लाने और टोल फ्री भारत की मांग

झुंझुनूं पहुंची भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा:देश में रोजगार नीति लाने और टोल फ्री भारत की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : देश में सकारात्मक बदलाव का संकल्प लेकर निकली परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया की महत्वाकांक्षी ‘भारत व्यवस्था परिवर्तन यात्रा’ आज झुंझुनूं पहुंची। मंडावा मोड़ से शुरू होकर, यह यात्रा एक पैदल मार्च के रूप में शहर के हृदयस्थल गांधी पार्क तक पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय महासचिव अतर भारतीय, राष्ट्रीय प्रभारी सुधीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अनिल भारतीय, और आदर्श नगर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नारायण छगन शामिल थे।

सकारात्मक परिवर्तन ही हमारा मुख्य उद्देश्य

राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा निकाली जा रही यह यात्रा संपूर्ण भारतवर्ष में जाएगी। “इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। हम जाति-धर्म की संकीर्ण राजनीति से ऊपर उठकर, देश में सर्वधर्म समभाव को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

हमें प्रदेश की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और विश्वास है कि आने वाले समय में देश में एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। यह केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि ‘भारत व्यवस्था परिवर्तन’ का एक जन-आंदोलन है।”

समाज के हर वर्ग के लिए 17-सूत्रीय एजेंडा

पार्टी ने अपनी यात्रा के माध्यम से समाज के हर वर्ग को छूने वाले 17 प्रमुख उद्देश्य जनता के सामने रखे हैं।, सुरक्षा व सामाजिक न्याय महिला सुरक्षा पर सख्त कानून बने।, पुलिस कर्मचारियों को सप्ताह में 1 दिन का अवकाश मिले।, खेलों में राजनीतिक हस्तक्षेप न हो।, बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोज़गारी भत्ता लागू करना।, देश में रोज़गार नीति लागू हो, एक देश, एक शिक्षा नीति लागू हो।, एक देश, एक टैक्स लागू हो।, एक देश, एक स्वस्थ व्यवस्था लागू हो।, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण हो।, नरेगा मजदूरी 500 से 700 की जाए।, किसानों की 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन योजना लागू हो।, छोटे व्यापारियों की 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन योजना लागू हो।, कॉमर्शियल व पैसेंजर वाहन चालकों के लिए 50 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन योजना बने।, वृद्ध जनों को वृद्धा पेंशन 5000 दी जाए।, देश के सभी राज्यों में समान वेतनमान लागू हो।, अधिमान्य पत्रकारों के लिए मासिक वेतन एवं सुरक्षा व्यवस्था लागू हो।, ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोच बढ़ाए जाएं, टोल मुक्त भारत की स्थापना हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22