नालोट गांव में शहीद शंकरलाल गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण, देशभक्ति से सराबोर रहा पूरा गांव
नालोट गांव में शहीद शंकरलाल गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण, देशभक्ति से सराबोर रहा पूरा गांव
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : नालोट गांव शुक्रवार को देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शहीद शंकरलाल गुर्जर की प्रथम पुण्यतिथि पर गांव में उनकी प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर और पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। शहीद स्थल को तिरंगे, फूलमालाओं और देशभक्ति के रंगों से सजाया गया था। एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जिससे समारोह का वातावरण पूरी तरह देशभक्ति से भर गया।
अतिथियों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और शहीद की वीरांगना सुंदरी देवी, माता तारा देवी एवं बच्चों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंच से शहीद परिवार के प्रति सहयोग और सम्मान की भावना भी प्रमुखता से व्यक्त की गई। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि देश की वीरभूमि से निकले सपूत हमारी सुरक्षा की ढाल हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों की बदौलत ही हम आज खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने कहा कि शहीदों के परिवारों की सेवा ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि सैनिक अपने सुख-चैन का त्याग कर देश की रक्षा करते हैं, इसलिए उनका बलिदान सदैव अमर रहेगा।
शहीद शंकरलाल गुर्जर के पुत्र श्रवण गुर्जर ने बताया कि उनके पिता बीएसएफ की 83वीं वाहिनी में बाड़मेर में तैनात थे। उनका जन्म 18 जुलाई 1972 को हुआ था और वे 23 अगस्त 1993 को सेना में भर्ती हुए थे। 29 नवंबर 2024 को ड्यूटी के दौरान वे देश के लिए शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठन और श्रद्धासेवी मौजूद रहे। पूरे नालोट गांव में ‘जय हिंद’ और ‘शहीद अमर रहें’ के नारे गूंजते रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033626


