[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संभागीय आयुक्त पूनम ने खाटूश्यामजी में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

संभागीय आयुक्त पूनम ने खाटूश्यामजी में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

संभागीय आयुक्त पूनम ने खाटूश्यामजी में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : जयपुर संभागीय आयुक्त पूनम ने शुक्रवार को सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में बाबा श्याम मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, मेडिकल सुविधाओं, साफ-सफाई, तथा दर्शन के लिए लाइन में लगने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध खाटूधाम में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना कर देश में अमन-चैन एवं खुशहाली की कामना की। निरीक्षण के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। संभागीय आयुक्त ने आगामी मेलों एवं विशेष आयोजनों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को समय रहते सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin