[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खरखड़ा राजपूताना में कीचड़-गंदगी से ग्रामीण परेशान:मौसमी बीमारियों का खतरा, सड़क-नाली निर्माण की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खरखड़ा राजपूताना में कीचड़-गंदगी से ग्रामीण परेशान:मौसमी बीमारियों का खतरा, सड़क-नाली निर्माण की मांग

खरखड़ा राजपूताना में कीचड़-गंदगी से ग्रामीण परेशान:मौसमी बीमारियों का खतरा, सड़क-नाली निर्माण की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के खरखड़ा राजपूताना गांव के वार्ड नंबर 5 में बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पुरानी चौपाल से मुख्य सड़क को जोड़ने वाले मार्ग पर लंबे समय से जमा कीचड़ और गंदगी के कारण किया गया। ग्रामीणों ने सड़क से कीचड़ हटाने और स्थायी समाधान की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि पुरानी चौपाल से मुख्य रास्ते तक जाने वाली सड़क का निर्माण कुछ समय पहले हुआ था। हालांकि, उचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी वहीं जमा हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप, सड़क पर गंदा पानी, कीचड़ और कचरा जमा हो गया है, जिससे सड़क की हालत खराब हो गई है।

बदबू और गंदगी के कारण आसपास के निवासियों को घरों में रहने में भी परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब कीचड़ फैलने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण मेनपाल सिंह और मंगनी देवी ने बताया कि कीचड़ और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार पंचायत को सफाई और सड़क मरम्मत के लिए सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनकी मुख्य मांग है कि सड़क पर जमा कीचड़ और गंदगी को तुरंत हटाया जाए।

साथ ही, चौपाल से मुख्य सड़क तक पक्की सड़क और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इस विरोध प्रदर्शन में सरिता देवी, लीला देवी, पिंकी देवी, मीना देवी, नरेश सिंह, हेमलता देवी, नीलम देवी, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin