[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के लीखवा में श्याम बाबा का जागरण:बाबा का फूलों से किया श्रृंगार, कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के लीखवा में श्याम बाबा का जागरण:बाबा का फूलों से किया श्रृंगार, कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति

पिलानी के लीखवा में श्याम बाबा का जागरण:बाबा का फूलों से किया श्रृंगार, कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति

पिलानी : पिलानी के लीखवा स्थित ‘नारायण कृपा’ में श्रीश्याम बाबा का भव्य श्रृंगार और जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ये आयोजन सूरजगढ़ श्याम मंदिर के महाराज ओमप्रकाश इंदोरिया के सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में श्याम मंदिर सूरजगढ़ और जयपुर के कलाकारों ने बाबा का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया। नरेन्द्र सिंह छापड़ा एंड पार्टी के कलाकारों के साथ बरवाला (हरियाणा) की महिला गायिका पूजा सांवरिया और छोटी उमा लहरी ने श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा।

लीखवा गौशाला के अध्यक्ष कैलाश व्यास और दुष्यन्त व्यास ने कार्यक्रम के संयोजक व यजमान के रूप में विधिवत पूजा अर्चना की। जागरण का शुभारंभ नव युगल डॉ. राकेश-मोनिका पारीक के कर कमलों द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम में आए सभी श्रोताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर गोविंद पारीक, पूर्ण पारीक, नरसी पारीक दांतली, अखिलेश पारीक सूरत, ताराचंद पारीक, सूरजभान व्यास, विशाल पारीक, मोनू पारीक, विद्याधर व्यास, नरोत्तम व्यास, सुनील व्यास, मनोज व्यास, प्रद्युम्न व्यास, कार्तिक व्यास, प्रवीण व्यास, राकेश सांगवान, भंवर सिंह, महीपाल, मामन सिंह, प्रदीप जांगिड़, लोकेश पारीक, ललित सैन, विक्रम सिंह छापड़ा, श्याम प्रेमी लोकेश शर्मा डुलानिया, बुधराम सैनी, मनोज सांगवान, आजाद ढाका, राजपाल वर्मा, वैद्य केदार पारीक, नरेश पारीक, साक्षी, वर्षा, दीक्षा, भारती, गार्गी सहित सैकड़ों श्रोतागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin