[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटा में 51.98 लाख की धोखाधड़ी करने वाला बैंककर्मी गिरफ्तार:मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी बदल कर लोन लिया, खुद के खातों में रुपए डाले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोटा में 51.98 लाख की धोखाधड़ी करने वाला बैंककर्मी गिरफ्तार:मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी बदल कर लोन लिया, खुद के खातों में रुपए डाले

कोटा में 51.98 लाख की धोखाधड़ी करने वाला बैंककर्मी गिरफ्तार:मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी बदल कर लोन लिया, खुद के खातों में रुपए डाले

कोटा : अकाउंट होल्डर के मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी बदलकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने यस बैंक श्रीनायपुरम कोटा ब्रांच के उप शाखा प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा (37) को गिरफ्तार किया है। जांच में अब तक कुल 51,98,220 की साइबर ठगी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्राइड मोबाइल फोन भी जप्त किया है।

सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया- फरियादी यस बैंक शाखा श्रीनाथपुरम कोटा के ब्रांच मैनेजर अभिषेक तिवारी ने 10 नवंबर को साइबर थाने में एक शिकायत दी थी। इसमें बताया की ब्रांच खाताधारक यास्मीन रंगवाला के बैंक खाते से लाखों रुपए की ट्रांजैक्शन किए गए हैं। अन्य अकाउंट होल्डर के बैंक खाते से भी राशि ट्रांसफर की गई है। कई खाताधारकों के खातों पर बिना खाताधारकों की जानकारी के लोन लिए गए हैं। ये सभी लेनदेन उप शाखा प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा के द्वारा किए गए हैं।

37.81 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए

शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी अनुसंधान व बैंक रिकॉर्ड से अनिल कुमार शर्मा उप शाखा प्रबंधक यस बैंक के द्वारा डिप्टी मैनेजर पद का दुरुपयोग कर स्वयं की बैंक शाखा से तीन खाताधारकों से 37,81,000 की राशि अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली। वहीं, 6 खाताधारकों के बैंक खाते के मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी बदल कर खुद के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कर 14,17,220 का लोन लेकर ऑनलाइन ठगी कर ली। इस प्रकार कुल 51,98,220 रुपए की ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी कर राशि ट्रांसफर कर ली।

जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर आज आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त से रकम की बरामद के संबंध में जांच की जा रही है। आरोपी अनिल कुमार शर्मा, राजेंद्र नगर स्पेशल कैरियर पॉइंट गुरुकुल के पीछे थेगड़ा इंडस्ट्रियल स्टेट कोटा थाना उद्योग नगर का रहने वाला है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin