[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ : सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन, 51 माताओं का समान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

जागरूकता पखवाड़े का शुभारंभ : सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन, 51 माताओं का समान

बेटा-बेटी के भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक सकारात्मकता देना समाज की जिमेदारी: बाजौर

नीमकाथाना. अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर जागरूकता पखवाड़े का मंगलवार को शुभारंभ किया। कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग सीकर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के कोतवाली थाना में आयोजित हुआ। इस दौरान सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने सखी वन स्टॉप सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटियों को जन्म देने वाली 51 माताओं को खेस, बेबी किट और लाडो संकल्प पत्र प्रदान कर समानित किया गया। इस दौरान केक काटकर बेटी का जन्मोत्सव मनाया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली साथिनों को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया। बाजौर ने संबोधन करते हुए कहा कि भारत सरकार की ओर से संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता, परामर्श, चिकित्सा सुविधा एवं कानूनी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने वाली अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि देश में हो रहे बदलाव के साथ बेटा-बेटी के भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक सकारात्मकता को बढ़ावा देना है। सभी की जिमेदारी है कि वे महिलाओं का समान करें और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। केंद्र में उपलब्ध विविध सेवाओं का अवलोकन करते हुए महिला सुरक्षा एवं सहायता तंत्र को सशक्त बनाने की इस पहल की सराहना की। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ सांख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा, एपखंड अधिकारी राजवीर यादव, कोतवाली थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह, ब्लॉक मुय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पाटन डॉ. गजानन्द सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin