[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में भात भरने आए वृद्ध की मौत:छोटे भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में भात भरने आए वृद्ध की मौत:छोटे भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

रतनगढ़ में भात भरने आए वृद्ध की मौत:छोटे भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

रतनगढ़ : रतनगढ़ में भात भरने आए 75 वर्षीय व्यक्ति की मारपीट के बाद मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई ने मंगलवार को हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अब बुधवार को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।

लक्ष्मणगढ़ तहसील के अलखपुरा बोगन निवासी मौसीन काजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई अख्तर हुसैन (75) सोमवार शाम फतेहपुर निवासी अपनी बहन अजीज बानो की ननद की बेटी की शादी में भात भरने रतनगढ़ आए थे।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अजीज बानो के ननदोई शोकत खोखर (वार्ड संख्या 35, रतनगढ़), उनके भाई निशार और भतीजे समीर, हसन, साजिद सहित अन्य लोगों ने भात भरने से मना किया। उन्होंने कहा कि अजीज बानो के नाम की जमीन वे ही लेंगे। जब अख्तर हुसैन ने समझाते हुए कहा कि अभी भात ले लो और जमीन बाद में दिलवा देंगे, तो विवाद बढ़ गया।

इस बात पर आरोपियों ने अजीज बानो और उनकी बेटी नादीरा के साथ मारपीट की। जब अख्तर हुसैन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई मौसीन ने बताया कि अख्तर हुसैन के शव पर चोट के निशान हैं, जो मारपीट की पुष्टि करते हैं। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए रतनगढ़ के बाहर से डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

इस संबंध में सीआई गौरव खीड़िया ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने चूरू एसपी से मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया है। एसपी की अनुमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles