झुंझुनूं में मवेशियों को चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार:पशु मेले में बेच देता था, पुलिस ने टीम बनाकर पकड़ा
झुंझुनूं में मवेशियों को चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार:पशु मेले में बेच देता था, पुलिस ने टीम बनाकर पकड़ा
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुमित मीणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मवेशियों को चुराकर उन्हें पशु मेले में बेच देता था। थाना प्रभारी सुरेश कुमार रोलन के नेतृत्व में गठित टीम ने चोरी किए गए पशु को बरामद किया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया।
नेवरी गांव के विजेंद्र मीणा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 23 अक्टूबर को उनकी भैंस नदी के पास चर रही थी, तभी शेरावाली ढाणी तन नेवरी निवासी सुमित मीणा उसे चोरी कर ले गया। परिवार ने पहले खुद तलाश शुरू की और कई घंटों की खोजबीन के बाद पता चला कि भैंस को जयपुर के जमवा रामगढ़ रोड स्थित पशु हटवाड़ा मेले में ले जाया गया है।
इसके बाद परिवार सीधे जयपुर पहुंचा। 25 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे परिवार को मेले में उनकी भैंस बंधी हुई मिली। पास ही हेमराज सैनी नाम का युवक मौजूद था, जो मेले के पास पशु बांधने और चाय की दुकान चलाता है।
पूछताछ में हेमराज ने बताया कि कोई युवक भैंस को यहां बांधकर चला गया था। उसने उस युवक के मोबाइल नंबर की जानकारी भी दी, जो बाद में सुमित मीणा का निकला। जब हेमराज ने आरोपी को बुलाने की कोशिश की तो उसने आने से मना कर दिया और दूर से ही सबकुछ देखता रहा। परिवार को देखते ही वह मौके से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने हेमराज से रसीद कटवाकर भैंस अपने कब्जे में ले ली।
इस मामले ने गांव में पहले से हुई भैंस चोरी की घटनाओं को लेकर भी संदेह गहरा दिया। विजेंद्र ने बताया कि उनके ग्राम के कई लोगों की भैंसें पहले भी चोरी हो चुकी हैं और उन्हें शक है कि इन वारदातों के पीछे भी यही आरोपी हो सकता है। यहां तक कि 1 अक्टूबर 2025 को उनके चाचा मूलचंद मीणा की भैंस भी नदी से चोरी हुई थी, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने एक विशेष टीम गठित की, जिसने लगातार निगरानी और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की। आखिरकार टीम ने सटीक सूचना के आधार पर सुमित मीणा को चवरा मोड़, गुढ़ागौड़जी से पकड़ लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038745


