[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रीको इंडस्ट्रियल एरिया में लोगों को सांस लेने में तकलीफ:22 से ज्यादा लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट किया, ADM बोले- जांच जारी है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रीको इंडस्ट्रियल एरिया में लोगों को सांस लेने में तकलीफ:22 से ज्यादा लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट किया, ADM बोले- जांच जारी है

रीको इंडस्ट्रियल एरिया में लोगों को सांस लेने में तकलीफ:22 से ज्यादा लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट किया, ADM बोले- जांच जारी है

सीकर : सीकर शहर के जयपुर रोड पर स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में आज रात को अचानक लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। इतना ही नहीं लोगों के सीने में भी दर्द हुआ। केवल एक नहीं कई लोग इस चपेट में आए। घटना के बाद करीब 22 से ज्यादा लोगों को सीकर के एसके हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

अस्पताल में एडमिट लोगों का कहना है कि आज रात को 8:30 से 9 बजे के बीच अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई साथ ही सीने में भी दर्द हुआ। इस घटना में सबसे ज्यादा चपेट में वहां संचालित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के बच्चे आए। करीब एक दर्जन स्टूडेंट्स को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। उन्हें भी प्रारंभ में सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द जैसी शिकायत हुई थी। कई स्टूडेंट्स को ऑक्सीजन सपोर्ट भी दिया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद हॉस्पिटल में मौजूद लोग।
घटना की सूचना मिलने के बाद हॉस्पिटल में मौजूद लोग।

फिलहाल सभी मरीज सुरक्षित है

एसके अस्पताल के डॉक्टर शिवराज सिंह ने बताया कि फिलहाल सभी मरीज सुरक्षित है। और उनकी हालत भी ठीक है। मेडिकल टीम लगातार उनके सेहत हालातों को लेकर नजर बनाए हुए हैं। वही लाल बहादुर शास्त्री स्कूल की डायरेक्टर सरोज कड़वासरा का कहना है कि एक के बाद एक कई स्टूडेंट्स ने इस संबंध में वार्डन को अवगत करवाया। जिसके बाद स्टूडेंट्स को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

वहीं मामले में सीकर एडीएम रतन कुमार का कहना है कि प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि इंडस्ट्रियल एरिया में किसी भट्टी में पुराने कपड़े सहित अन्य सामान जलाया गया। जिसकी वजह से गैस फैली और सभी लोग चपेट में आ गए। शांति नगर की जिस फैक्ट्री से धुआं निकला था वह प्रहलाद सोनी की है। घटना के बाद उसका मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस अब उसकी भी तलाश कर रही है।

जिस फैक्ट्री से धुआं निकला था उस फैक्ट्री में पुराने कपड़ों जैसे साडिय़ों को जलाकर उनमें से तांबा निकालने का काम होता है। रात को भी वहां पर कपड़ों को जलाकर तांबा निकाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक लोगों का दम घुटने लगा और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। शांति नगर में जहां पर यह फैक्ट्री मौजूद है उसके आसपास के एरिया में भी पुलिस आज सुबह से सर्च अभियान चला रही है। पुलिस पता लग रही है कि इलाके में किसी केमिकल या अन्य चीज तो नहीं जल रही जिसकी वजह से यह धुआं फैल रहा हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini