झुंझुनूं : अम्बेडकर जयन्ती मनाई:कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयो ने बाबा साहेब को याद किया
अम्बेडकर जयन्ती मनाई:कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयो ने बाबा साहेब को याद किया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर भाजपा नगर मण्डल कार्यकर्ताओं ने नगर मण्डल अध्यक्ष एवं ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब को याद किया। शुक्रवार को एक नम्बर रोड स्थित बाबा भीमराव अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प माला व पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा नेता कमल कान्त शर्मा ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब ने दलितों ,पिछड़ो व महिला वर्ग को ग़रीबी व पिछड़ेपन से निकाल कर स्वतंत्र आकाश में उड़ने की दिशा प्रदान की। भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित ने कहा कि एक साधारण परिवार में जन्मे अम्बेडकर ने अपनी कड़ी मेहनत लगन से शिक्षा अर्जित कर देश को छुवाछूत, भेदभाव जैसी कुरुतियो से निकालने व देश में प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान से जीने का संविधान प्रदान किया।

इस मौक़े पर भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश जिनगर, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शौक़त अली चौहान, नगर मंत्री विजेंद्र हटवाल, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी, महेंद्र सोनी, नगर मंत्री पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीस गोस्वामी, कैलाश कुमावत, लिलाधर पुरोहित, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल सैनी, रविंद्र चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044871

