[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला के पंकज फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के सचिव नियुक्त:सीमा चौधरी कोषाध्यक्ष बनीं, राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मंड्रेला के पंकज फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के सचिव नियुक्त:सीमा चौधरी कोषाध्यक्ष बनीं, राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

मंड्रेला के पंकज फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के सचिव नियुक्त:सीमा चौधरी कोषाध्यक्ष बनीं, राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

मंड्रेला : झुंझुनूं में राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत जिला शाखा की नई जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया है। इस चुनाव प्रक्रिया में विनोद को जिला अध्यक्ष, मंड्रेला के पंकज लमोरिया को सचिव और सीमा चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। यह चयन सर्वसम्मति से हुआ, जिसके बाद जिले के सभी फार्मासिस्ट साथियों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए बधाई दी।

इस अवसर पर फार्मासिस्ट समुदाय में उत्साह का माहौल देखा गया और इसे संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। सचिव फार्मासिस्ट पंकज लमोरिया ने कहा कि साथियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरी टीम मिलकर जिले के फार्मासिस्टों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं का समाधान और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करेगी। नई कार्यकारिणी के गठन से फार्मासिस्ट समुदाय में खुशी है और आगे संगठनात्मक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin