[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी अमेरिका से गिरफ्तार:सादुलपुर में व्यापार मंडल अध्यक्ष से 4 साल पहले मांगी थी फिरौती, दो पहले पकड़े गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

एक करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी अमेरिका से गिरफ्तार:सादुलपुर में व्यापार मंडल अध्यक्ष से 4 साल पहले मांगी थी फिरौती, दो पहले पकड़े गए

एक करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी अमेरिका से गिरफ्तार:सादुलपुर में व्यापार मंडल अध्यक्ष से 4 साल पहले मांगी थी फिरौती, दो पहले पकड़े गए

सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने खाद्य पदार्थ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम डोकवेवाला से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मुख्य आरोपी लखवीर उर्फ लखा को गिरफ्तार किया है। यह मामला वर्ष 2021 में का है जब लखा ने शूटर नेहरा और कपिल पंडित के साथ मिलकर अध्यक्ष से फिरौती की मांग की थी।

4 साल से अमेरिका में था आरोपी

थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया- फिरौती मांगने के बाद आरोपी लखवीर उर्फ लखा भारत से फरार होकर अमेरिका चला गया था। वह लगभग तीन से चार साल तक अमेरिका में रहा। पुलिस टीम ने तकनीकी और गोपनीय जांच के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल है।

संपत नेहरा, कपिल पंडित पहले हो चुके गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने बताया- आरोपी से विस्तृत पूछताछ जारी है, जिससे उसके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी सामने आ सकती है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इस मामले में संपत नेहरा और कपिल पंडित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Related Articles