[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़ाऊ गांव में सड़क पर पलटा ट्रैक्टर:हादसे में चालक बाल-बाल बचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बड़ाऊ गांव में सड़क पर पलटा ट्रैक्टर:हादसे में चालक बाल-बाल बचा

बड़ाऊ गांव में सड़क पर पलटा ट्रैक्टर:हादसे में चालक बाल-बाल बचा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के बड़ाऊ गांव में नांगली सलेदी सिंह से बड़ाऊ जाने वाली मुख्य सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। शनिवार को इसी जर्जर सड़क पर एक ट्रैक्टर संतुलन बिगड़ने से पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। यह घटना मुख्य बस स्टैंड से पहले लगभग 200 मीटर के हिस्से में हुई, जहां सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं।

ट्रैक्टर पलटने के कारण काफी समय तक यातायात बाधित रहा। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, उसके ठीक पास एक ट्रांसफॉर्मर लगा था। ग्रामीणों ने बताया कि यदि ट्रैक्टर ट्रांसफॉर्मर से टकरा जाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से वे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया और बड़े वाहन चालकों को लगातार हादसों का सामना करना पड़ता है। सड़क की खराब हालत के कारण पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी होती है। कई बार वाहनों को गांव के बीच से रास्ता बदलकर गुजरना पड़ता है।

सरपंच जितेंद्र चावरिया ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क की मरम्मत के लिए कई बार लिखित और मौखिक शिकायतें भेजी गई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंचायत समिति की साधारण सभा में भी यह मुद्दा लगातार तीन वर्षों से उठाया जा रहा है, पर अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलने पर भी ग्रामीणों को केवल आश्वासन ही मिले हैं। सरपंच ने बताया कि विभाग ने जवाब दिया कि प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है, लेकिन उसके बाद की कार्रवाई स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin