[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ 15 नवंबर को:जिला संयोजक सुभाष शर्मा ने कलेक्टर को दी जानकारी, बावलिया बाबा मंदिर से शुरू होगी पदयात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ 15 नवंबर को:जिला संयोजक सुभाष शर्मा ने कलेक्टर को दी जानकारी, बावलिया बाबा मंदिर से शुरू होगी पदयात्रा

चिड़ावा में 'सरदार@150 यूनिटी मार्च' 15 नवंबर को:जिला संयोजक सुभाष शर्मा ने कलेक्टर को दी जानकारी, बावलिया बाबा मंदिर से शुरू होगी पदयात्रा

चिड़ावा : चिड़ावा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए चिड़ावा के नागरिकों से एकजुट होने का आह्वान किया गया है।

कलेक्टर को आयोजन की दी जानकारी

अभियान के जिला संयोजक सुभाष शर्मा ने इस संबंध में कलेक्टर अरुण गर्ग से मुलाकात की और उन्हें पूरे आयोजन की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व पार्षद सुरेश जलिंद्रा और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा भी उपस्थित थे।

सुभाष शर्मा ने बताया- सरदार पटेल ने बिखरी हुई रियासतों को एकीकृत कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का निर्माण किया था। यह मार्च उसी विचार को आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने जोर दिया कि चिड़ावा में होने वाली यह पदयात्रा केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी का प्रतीक है।

15 नवंबर को होगी पदयात्रा

सह-संयोजक जय सिंह माठ और फतेह सिंह शेखावत ने बताया- यह पदयात्रा 15 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे चिड़ावा के गणेश नारायण बावलिया बाबा मंदिर से शुरू होकर स्वामी विवेकानंद चौक तक जाएगी। विवेकानंद चौक में सामूहिक वन्देमातरम गान होगा और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया जाएगा।

लोगों को दिलाई जाएगी शपथ

मार्च के दौरान सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही, युवाओं को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

ग्रामीणों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील

तीनों संयोजकों ने चिड़ावा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी नागरिकों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से इस ऐतिहासिक पदयात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि वे राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर सकें।

Related Articles