[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा महिला मोर्चा का आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन: महिलाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भाजपा महिला मोर्चा का आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन: महिलाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प

भाजपा महिला मोर्चा का आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन: महिलाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सीकर द्वारा “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के तहत शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ. अलका गुर्जर मौजूद रहीं, जबकि प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, विधायक सुभाष मील तथा पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने मुख्य मंच साझा किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। स्वागत संबोधन में जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ ने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ है, जो हर चुनाव और सामाजिक कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है और इसमें महिलाओं की भागीदारी निर्णायक है।

मुख्य अतिथि डॉ. अलका गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा महिला मोर्चा केवल सामाजिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में समान रूप से सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे “नारी शक्ति, आत्मनिर्भर भारत की शक्ति” के रूप में आगे आएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला, जन धन, स्टैंड अप और मुद्रा योजना जैसी योजनाओं ने लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया है।

कार्यक्रम की संयोजक सरोज कड़वासरा, जिला अध्यक्ष अनिता शर्मा, मीडिया प्रभारी सुशीला शर्मा, शहर अध्यक्ष मधुमति कुमावत, कविता चौधरी, उमा सैनी, मीनू सेन और फूलवती वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सम्मेलन में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और महिला स्वावलंबन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और “आत्मनिर्भर भारत, सशक्त नारी” के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles