[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर पुलिस ने स्थायी वारंटी को पकड़ा:मारपीट के मामले में थी तलाश, गिफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर पुलिस ने स्थायी वारंटी को पकड़ा:मारपीट के मामले में थी तलाश, गिफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने

सरदारशहर पुलिस ने स्थायी वारंटी को पकड़ा:मारपीट के मामले में थी तलाश, गिफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव (IPS) ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदनलाल बिश्नोई के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम में पुलिसकर्मी संजय कुमार और मंगलसिंह शामिल थे।

लंबे समय से चल रहा था फरार

टीम ने अथक प्रयासों से मारपीट प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी भवानीशंकर पुत्र बंशीलाल भाट, निवासी वार्ड नंबर 17, सरदारशहर को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने

पुलिस के अनुसार, आरोपी भवानीशंकर पिछले काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने उसकी लगातार निगरानी की, सूचनाएं जुटाई और दबिश देकर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77