[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ा बाईपास का काम अटका, हादसों का खतरा:2021 में 14.18 करोड़ से 10 किमी सड़क मंजूर की थी, मुआवजा नहीं मिलने से रुका काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ा बाईपास का काम अटका, हादसों का खतरा:2021 में 14.18 करोड़ से 10 किमी सड़क मंजूर की थी, मुआवजा नहीं मिलने से रुका काम

गुढ़ा बाईपास का काम अटका, हादसों का खतरा:2021 में 14.18 करोड़ से 10 किमी सड़क मंजूर की थी, मुआवजा नहीं मिलने से रुका काम

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ा कस्बे को जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए सरकार ने 10 किलोमीटर लंबी बाईपास सड़क मंजूर की थी। स्टेट रोड फंड से इसके लिए 27 फरवरी 2021 को 14.18 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे। यह बाईपास गुढ़ा के उत्तर दिशा में लीलों की ढाणी के निकट से बनना था।

प्रस्तावित बाईपास सड़क का निर्माण अधूरा

हालांकि यह प्रस्तावित बाईपास सड़क अभी तक पूरी नहीं हो पाई है और इसका निर्माण कार्य रुका हुआ है। अधूरे निर्माण के कारण क्षेत्र में सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक बिजारणियां ने बताया कि बाईपास के लिए अधिगृहीत जमीन पर अभी तक कब्जे की कार्रवाई नहीं हुई है। इसका मुख्य कारण यह है कि सभी खातेदारों को मुआवजा राशि नहीं दी जा सकी है।

दोबारा राशि स्वीकृत होगी

बिजारणियां ने बताया कि पहले स्वीकृत 14.18 करोड़ रुपए की राशि सभी खातेदारों को मुआवजा देने के लिए अपर्याप्त थी। कुछ किसानों को अभी भी मुआवजा नहीं मिला है। विभाग जल्द ही दोबारा राशि स्वीकृत करवाकर सभी खातेदारों को मुआवजा देगा, जिसके बाद बाईपास का अधूरा कार्य पूरा किया जाएगा।

स्थानीय निवासी अंकेश पोसाना ने बताया कि अधूरे बाईपास के कारण आए दिन दुपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह सड़क अभी तक पूर्ण रूप से नहीं बनी है और बीच-बीच में अधूरे टुकड़े बचे हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने की डिवाइडर बनाने की मांग

वाहनों के आवाजाही से उड़ने वाली धूल ने आसपास के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। भोड़की रोड और स्टेट हाईवे को पार करना भी दूभर हो गया है। अंकेश पोसाना ने विभाग से सड़क पर डिवाइडर बनाने की मांग की है। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क किनारे कई संस्थाओं ने सड़क सीमा के भीतर लोहे की गाटर लगाकर होर्डिंग लगा दिए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77