झुंझुनूं में चोरी हुआ डंपर सीकर में मिला:पार्टनर पर लगाया था चोरी का इल्जाम, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
झुंझुनूं में चोरी हुआ डंपर सीकर में मिला:पार्टनर पर लगाया था चोरी का इल्जाम, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले की बगड़ पुलिस ने साझेदारी विवाद के चलते चोरी किए एक डंपर को सीकर से बरामद कर लिया है। थानाधिकारी सुभाष चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। लगातार प्रयासों के बाद 7 नवंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि चोरी हुआ डंपर सीकर जिले के संतरा देवी पार्किंग यार्ड में खड़ा है। सूचना पर तत्काल बगड़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से उक्त डंपर को बरामद कर कब्जे में लिया।
डंपर को बरामद करने के बाद पुलिस ने उसे जब्त कर बगड़ थाना परिसर में खड़ा किया है। वहीं, पुलिस अब इस प्रकरण में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
डंपर चोरी की रिपोर्ट दी थी
थानाधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि 29 अक्टूबर 2025 को बगड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भामरवासी निवासी सुनिल कुमार पुत्र होशियार जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका एक डंपर चोरी हो गया है। परिवादी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह और रणजीत सिंह पुत्र टिकुराम, निवासी बांझडौली, तहसील लक्ष्मणगढ़, जिला सीकर — दोनों वर्ष 2021 से साझेदारी में ट्रक परिवहन का काम कर रहे हैं। दोनों ने मिलकर एक 12 चक्का डंपर खरीदा था, जिसका रजिस्ट्रेशन रणजीत सिंह के नाम पर था।
पार्टनर पर जताया था चोरी का शक
रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2025 तक डंपर की देखरेख रणजीत सिंह करता था, लेकिन बाद में उसने यह जिम्मेदारी सुनिल कुमार को सौंप दी। इस हस्तांतरण को लेकर रणजीत सिंह ने स्टांप पेपर पर लिखित बयान नोटरी करवाकर सुनिल को सौंपा था, जिससे डंपर की जिम्मेदारी सुनिल कुमार के पास आ गई।
सुनिल कुमार ने बताया कि उसने डंपर को नाथूराम जी की कुटिया, केहरपुरा के पास खड़ा कर रखा था। 25 अक्टूबर को जब उसने डंपर को देखा तो वह वहीं खड़ा था, लेकिन 27 अक्टूबर को दोबारा देखने पर डंपर गायब मिला। मौके पर जाकर देखा तो डीजल टैंक का ढक्कन टूटा पड़ा था और एक चाबी पाना भी वहीं पड़ा था। सुनिल कुमार ने अपने बयान में शक जताया कि उसके साझेदार रणजीत सिंह, सूरज फगेड़िया और अन्य लोगों ने मिलकर डंपर चोरी किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034125


