[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीआरएम ने किया चिड़ावा स्टेशन का निरीक्षण:यात्री सुविधाओं का लिया जायजा, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का आश्वासन दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीआरएम ने किया चिड़ावा स्टेशन का निरीक्षण:यात्री सुविधाओं का लिया जायजा, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का आश्वासन दिया

डीआरएम ने किया चिड़ावा स्टेशन का निरीक्षण:यात्री सुविधाओं का लिया जायजा, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने का आश्वासन दिया

चिड़ावा : उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर मंडल के रेल प्रबंधक (DRM) रवि जैन ने गुरुवार शाम को चिड़ावा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वे सीकर-लोहारू सेक्शन के निरीक्षण के दौरान चिड़ावा पहुंचे और यहां यात्री सुविधाओं तथा स्टेशन की जरूरतों का जायजा लिया। डीआरएम रवि जैन पहले झुंझुनूं से सीधे लोहारू की ओर गए थे। वापसी में उन्होंने चिड़ावा स्टेशन पर रुककर सुविधाओं का मूल्यांकन किया।

सुविधाएं बढ़ाने की कहीं बात

डीआरएम रवि जैन ने आश्वासन दिया कि सीकर-लोहारू सेक्शन में रेलवे प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने, प्लेटफॉर्म शेल्टर का विस्तार करने, कोच गाइडेंस सिस्टम लगाने और अन्य सभी आवश्यक कार्यों को जल्द ही शुरू किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक प्रदीप स्वामी और स्टेशन निरीक्षक आज़ाद सिंह सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77