[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर : खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर : खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

थोई-कांवट बाईपास रोड पर हादसा, दो सगे भाई और एक चचेरा भाई थे सवार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : सीकर जिले के श्रीमाधोपुर क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा थोई-कांवट बाईपास रोड पर रात करीब एक बजे हुआ। थोई थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रीतमपुरी निवासी दो सगे भाई दिनेश कुमार सैन, दीपक सैन और चचेरा भाई हिमांशु सैन बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे पंचर टायर वाली खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई।

तीनों को गंभीर हालत में थोई अस्पताल ले जाया गया, जहां से जयपुर रैफर किया गया। रास्ते में दिनेश और दीपक ने दम तोड़ दिया, जबकि हिमांशु की मौत जयपुर में इलाज के दौरान हो गई। मृतक दिनेश और दीपक विवाहित थे और टाइल्स का काम करते थे, जबकि हिमांशु अविवाहित था। हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शवों को अजीतगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77