[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग घायल, राहगीर ने बचाई जान:डीबी अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपी ड्राइवर मौके से हुआ फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग घायल, राहगीर ने बचाई जान:डीबी अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपी ड्राइवर मौके से हुआ फरार

पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग घायल, राहगीर ने बचाई जान:डीबी अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपी ड्राइवर मौके से हुआ फरार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में एनएच 52 पर एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग को सिर में गंभीर चोटें आईं। एक राहगीर ने उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई। यह घटना होटल झंकार के पास हुई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे युसूफ ने घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। युसूफ की तत्परता से बुजुर्ग को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सकी।

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत घायल बुजुर्ग का इलाज शुरू किया। सिर में चोट के कारण उनकी सिटी स्कैन जांच भी कराई गई। घायल बुजुर्ग की पहचान बडाबर सालासर निवासी मोतीसिंह (62) के रूप में हुई है। मोतीसिंह बाइक पर अपने गांव से दूधवाखारा जा रहे थे, तभी एनएच 52 पर होटल झंकार के पास एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini