[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में बस स्टैंड सड़क की बदहाली पर जन आक्रोश:किसान नेता जगत सिंह के नेतृत्व में सांकेतिक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में बस स्टैंड सड़क की बदहाली पर जन आक्रोश:किसान नेता जगत सिंह के नेतृत्व में सांकेतिक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन

सादुलपुर में बस स्टैंड सड़क की बदहाली पर जन आक्रोश:किसान नेता जगत सिंह के नेतृत्व में सांकेतिक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन

सादुलपुर : सादुलपुर कस्बे के बस स्टैंड से निकलने वाली मुख्य सीसी सड़क की बदहाली को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेता जगत सिंह के नेतृत्व में सांकेतिक जाम लगाकर प्रशासन से सड़क की दोनों ओर साइड बनाने की मांग की गई।

‘सड़क पर गहरे गड्ढे, यात्रियों को परेशानी’

प्रदर्शनकारियों ने बताया- बस स्टैंड से निकलने वाली यह सड़क चूरू, झुंझुनूं और फतेहपुर रूट के वाहनों का प्रमुख रास्ता है। दिनभर सैकड़ों बसें और अन्य वाहन यहां से गुजरते हैं, लेकिन सड़क के दोनों ओर गहरे गड्ढे होने के कारण यातायात में भारी बाधा आती है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और वाहन चालकों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है।

‘दुर्घटना होने का खतरा’

स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क की साइड नहीं बनने से आमजन को भारी असुविधा हो रही है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद अब तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है, जिससे राहगीरों के लिए दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। लगभग 20 मिनट तक चले इस सांकेतिक जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड से निकलने वाली मुख्य सड़क की दोनों ओर साइड निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22