[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामगढ़ शेखावटी में चाईनीज मांझा के उपयोग पर रोंक:लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट की बैठक में लिया निर्णय, जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रामगढ़ शेखावटी में चाईनीज मांझा के उपयोग पर रोंक:लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट की बैठक में लिया निर्णय, जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान

रामगढ़ शेखावटी में चाईनीज मांझा के उपयोग पर रोंक:लोक सेवा ज्ञान मन्दिर ट्रस्ट की बैठक में लिया निर्णय, जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान

रामगढ़ शेखावाटी : रामगढ़ शेखावाटी में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की मासिक बैठक कीर्तनीया भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी के दौरान चाईनीज मांझा के उपयोग को रोकने के लिए अभियान चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

ट्रस्ट ने रामगढ़ शेखावाटी सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र में चाईनीज मांझा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। इस अभियान के तहत युवा वर्ग को जागरूक किया जाएगा, प्रशासन को चाईनीज मांझा की रोकथाम के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा और जन जागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक कार्य किए जाएंगे।

बैठक में अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। इनमें वार्षिक पेंशन सत्यापन के लिए शिविर लगाना, घर-घर जाकर पेंशन सत्यापित करना और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित योग शिक्षा केंद्र के कार्य करवाना शामिल हैं।

ट्रस्ट के संभाग प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि इन प्रस्तावों के माध्यम से आम जनता के लिए योजना, स्वास्थ्य और पक्षियों की सुरक्षा जैसे छोटे-छोटे कार्य किए जा सकते हैं। ट्रस्ट के प्रभारी प्रशांत जोशी ने सभी प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत किए, जिन्हें सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के संरक्षक ताराचंद काछवाल ने की। इस दौरान सुभाष जोशी, गोपालकृष्ण तिवारी, विकास पीपलवा, रामावतार प्रजापत, अमित जोशी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22