[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:गृह क्लेश के बाद पत्नी पीहर गई थी, अवसाद में था युवक, शराब का आदि भी था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:गृह क्लेश के बाद पत्नी पीहर गई थी, अवसाद में था युवक, शराब का आदि भी था

रींगस में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:गृह क्लेश के बाद पत्नी पीहर गई थी, अवसाद में था युवक, शराब का आदि भी था

रींगस : रींगस की आजाद कॉलोनी में रविवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाने के ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल अमर सिंह ने बताया- मृतक के बड़े भाई किशोरी लाल ने घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई अनिल कुमार ने अपने कमरे में पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

शराब का आदि था अनिल

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अनिल कुमार शराब का आदी था और घर में अक्सर गृह क्लेश होता रहता था। दो दिन पहले उसकी पत्नी सोनू देवी इसी वजह से अपने पीहर चली गई थी। इस घटना के बाद अनिल दुखी था और मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

मृतक का 10 साल का बेटा

मृतक अनिल कुमार टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका एक 10 वर्षीय बेटा शिवम है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और ससुराल पक्ष को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद 3 नवंबर को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22