35 किलो कलाकंद का केक काटकर मनाया भगवान श्री श्याम का जन्मोत्सव
35 किलो कलाकंद का केक काटकर मनाया भगवान श्री श्याम का जन्मोत्सव
खेतड़ी : श्रीश्याम मंदिर में रविवार को श्री श्याम मित्र मंडल एवं श्री श्याम निशान यात्रा ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में, पंडित अनुज शर्मा के सानिध्य में भगवान श्री श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 35 किलो कलाकंद से बना विशाल केक काटा गया। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया और भगवान श्री श्याम की प्रतिमा का विशेष पुष्प श्रृंगार किया गया। साथ ही अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई।
कार्यक्रम के दौरान भजनों की प्रस्तुति दी गई, भगवान श्रीकृष्ण की जीवंत झांकी निकाली गई और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से महाआरती व प्रसाद वितरण में भाग लिया।
महाआरती में कैलाश गर्ग, मनोज गुप्ता, राजू गोयल, पीयूष सुरोलिया, बजरंग लाल गर्ग, कैलाश जाजोरिया, जयसिंह कुमावत, प्रदीप पंवार, तनुष गर्ग, मनीष वर्मा, नोरंग लाल माथुर, संजय सुरोलिया, रोहित सैनी, उषा गोयल, प्रियंका गर्ग, योगेश चौधरी, संजय नालपुरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046003


