[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राउमावि महनसर में शिक्षक सुरेन्द्र धायल ने सेवानिवृत्ति पर विद्यालय विकास के लिए ₹51,000 का सहयोग दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राउमावि महनसर में शिक्षक सुरेन्द्र धायल ने सेवानिवृत्ति पर विद्यालय विकास के लिए ₹51,000 का सहयोग दिया

राउमावि महनसर में शिक्षक सुरेन्द्र धायल ने सेवानिवृत्ति पर विद्यालय विकास के लिए ₹51,000 का सहयोग दिया

महनसर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महनसर में आज शिक्षक सुरेन्द्र धायल के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जयराम जांगिड़ ने की। इस अवसर पर दिलीप सिंह धायल (एएसआई), सोहनराम जाखड़, दयानंद गावड़िया और श्रीराम धायल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में विद्यालय परिवार ने सुरेन्द्र धायल का माला, साफा, शॉल ओढ़ाकर एवं श्रीफल व उपहार भेंट कर सम्मान किया। सुरेन्द्र धायल ने अपनी 31 वर्ष 5 माह 29 दिन की राजकीय सेवा पूर्ण करने के उपलक्ष्य में विद्यालय विकास के लिए ₹51,000 की राशि प्रधानाचार्य जयराम जांगिड़ को भेंट की।

प्रधानाचार्य जांगिड़ ने उनके कार्यनिष्ठा, अनुशासन और मृदुल व्यवहार की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रति योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक अशफाक अली बिसाऊ ने किया।

इस अवसर पर कृष्ण धायल, संदीप धायल, मनीष धायल, शुभम धायल, गरिमा धायल, उप-प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन, व्याख्याता महेन्द्र सिंह लाम्बा, सुमन बसेरा, वरिष्ठ अध्यापक प्रकाशचंद्र धौलपुरिया, बबीता, घनसीराम धायल, मुरारीलाल चौहान, सरिता, महिपाल सिंह, विद्याधर सिंह, शायर कंवर, रामेश्वरदयाल धौलपुरिया, कमला पूनिया, अनिल माथुर, सुल्तान सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22