[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बर्थडे-सेलिब्रेट करते दोस्तों पर बाबा गैंग ने किया था हमला:बिना नंबरी बाइक पर मुंह पर कपड़ा बांधकर भागने वाले थे, पुलिस ने दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बर्थडे-सेलिब्रेट करते दोस्तों पर बाबा गैंग ने किया था हमला:बिना नंबरी बाइक पर मुंह पर कपड़ा बांधकर भागने वाले थे, पुलिस ने दबोचा

बर्थडे-सेलिब्रेट करते दोस्तों पर बाबा गैंग ने किया था हमला:बिना नंबरी बाइक पर मुंह पर कपड़ा बांधकर भागने वाले थे, पुलिस ने दबोचा

सीकर : सीकर में बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे दोस्तों पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वारदात के 24 दिन बाद पकड़े गए है। अब भी आरोपी बिना नंबरी बाइक पर मुंह पर कपड़ा बांधकर भागने की फिराक में थे। इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। दोनों बदमाश बाबा गैंग के एक्टिव सदस्य है। मामला गोकुलपुरा थाना पुलिस का है।

किडनैप कर नाबालिग से की थी मारपीट

गोकुलपुरा थाना SHO प्रीति बेनीवाल ने बताया- 6 अक्टूबर को सोनू मेहरा ने अपने एक दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा था। इस दौरान बाबा गैंग के सुनील मीणा, संजय, राजेंद्र, शैतान और 6-7 लड़के बाइक पर आए। बदमाशों ने आते ही हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में सोनू के दोस्त पिंटू का सिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बदमाशों ने नाबालिग बर्थडे बॉय का किडनैप किया और फिर उसे सुजावास बीहड़ में ले जाकर मारपीट करके चले गए।

आरोपी पुलिस से बचने बदल रहे थे ठिकाने

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके आने-जाने का रूट आईडेंटिफाई किया। उनके घरों में दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर आज आरोपी सुनील मीणा उर्फ गोरिया (21) पुत्र जीवणराम और राजेंद्र उर्फ मोटा (19) पुत्र प्रेमाराम रामू को बास चौराहे के पास से दबोचा। दोनों बिना नंबरी बाइक पर मुंह पर कपड़ा बांधकर भगाने की फिराक में थे। आरोपी पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल रहे थे। आरोपी सुनील पर पूर्व में दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल जयसिंह और विकास की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22