[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में प्रबल कार्यक्रम, 26 विद्यालयों के 52 छात्र शामिल:विजेताओं को नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में प्रबल कार्यक्रम, 26 विद्यालयों के 52 छात्र शामिल:विजेताओं को नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

पाटन में प्रबल कार्यक्रम, 26 विद्यालयों के 52 छात्र शामिल:विजेताओं को नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

पाटन : पाटन ब्लॉक स्थित पीएम श्री राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जीलो में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 21वीं सदी के कौशल और जीवन कौशल का विकास करना था।

26 स्कूलों के 52 छात्रों ने भाग लिया

पाटन ब्लॉक के कुल 26 स्कूलों से 52 छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें प्रत्येक स्कूल से एक छात्र और एक छात्रा शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने की। इसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि ताराचंद, एसीबीओ-प्रथम पाटन ने की। निर्णायक मंडल में रा.उ.मा.वि. श्यामपुरा के प्रधानाचार्य भवानी सिंह मीणा, रा.उ.मा.वि. डोकन के प्रधानाचार्य नवीन टांक, रा.उ.मा.वि. बिहार के प्रधानाचार्य हवा सिंह यादव और जीलो के व्याख्याता प्रमोद अग्रवाल शामिल थे। आरपी अशोक कुमार यादव ने 21वीं सदी के कौशल विकास के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

छात्रों को सम्मानित किया

सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक छात्र और एक छात्रा को प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह और नगद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

विजेताओं को 110इनाम

छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बिहार की कक्षा 12 की छात्रा पायल सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बिहार के कक्षा 10 के छात्र हर्ष यादव विजेता रहे। इन दोनों विजेताओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह और 1100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जीलो के अध्यापक सुभाषचंद गौरिल ने किया। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini