केन्द्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा – अर्चना की
केन्द्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा - अर्चना की
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : केन्द्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे रविवार को जिले के सालासर आईं और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्रीहनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, विजय पुजारी सहित पुजारी परिवार ने पूजा- अर्चना करवाई तथा बालाजी का चित्र व दुपट्टा भेंट कर केंद्रीय राज्य मंत्री खडसे का स्वागत किया। इसी क्रम में जिला युवा अधिकारी मधु यादव तथा माय भारत वॉलिंटियर ने भी केन्द्रीय राज्य मंत्री खडसे का दुपट्टा व पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार मीणा, शंकरलाल प्रजापत, नेमीचंद जांगिड़, नीरज जांगिड़, मोहित कुमार, महेश कुमार सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035357


