[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-इस्लामपुर : माखर-इस्लामपुर सड़क पर यातायात की अधिकता के कारण डिवाइडर व स्ट्रीट लाइट की मांग उठी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-इस्लामपुर : माखर-इस्लामपुर सड़क पर यातायात की अधिकता के कारण डिवाइडर व स्ट्रीट लाइट की मांग उठी

माखर-इस्लामपुर सड़क पर यातायात की अधिकता के कारण डिवाइडर व स्ट्रीट लाइट की मांग उठी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं-इस्लामपुर : माखर-इस्लामपुर सड़क पर वाहनों की अधिकता के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से दर्जनों हिंदू-मुस्लिम तीर्थ स्थल, पाबूधाम, महामाया मंदिर, मस्जिद, दरगाह व रेलवे स्टेशन सहित कई धार्मिक स्थल जुड़े हुए हैं। जात व उर्स के मौके पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है और यातायात की अव्यवस्थाओं के कारण सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा PWD विभाग व सड़क परिवहन मंत्री बृजेंद्रसिंह ओला को सड़क संघर्ष सुरक्षा समिति के प्रतिनिधि कृष्ण सांखला के नेतृत्व में ज्ञापन भी सौंपा गया था। ज्ञापन में माखर-इस्लामपुर सड़क निर्माण कार्य के दौरान माखर पंचायत कार्यालय से रतनशहर रेलवे स्टेशन तक डिवाइडर व स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की गई थी। ग्रामीण माखर-इस्लामपुर सड़क निर्माण कार्य शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet