[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अफेयर के चलते महिला ने दी जान।:परिवाद से आई सच्चाई सामने, पति गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

अफेयर के चलते महिला ने दी जान।:परिवाद से आई सच्चाई सामने, पति गिरफ्तार

अफेयर के चलते महिला ने दी जान।:परिवाद से आई सच्चाई सामने, पति गिरफ्तार

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ में विवाहिता की आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतका के पति महेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि आरोपी महेश वर्मा ने अपनी पत्नी के आत्महत्या करने पर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगा कर दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी।

लेकिन, इसी दौरान मृतका की मां ने भी पति महेश के खिलाफ पुलिस को एक परिवाद सौंपा था। जांच के दौरान पुलिस को मृतका के पति के खिलाफ कई साक्ष्य मिले। इन साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी का किसी अन्य महिला से अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। मृतका ने अपनी बहन को भी पति की इन हरकतों और उनसे होने वाली परेशानी के बारे में बताया था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अवसाद में आकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पतिा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad