[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुर्जर समाज का फैसला, शादी में मिलणी बंद:उदयपुरवाटी में पहरावणी में सिर्फ 101 रुपए लेने का निर्णय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुर्जर समाज का फैसला, शादी में मिलणी बंद:उदयपुरवाटी में पहरावणी में सिर्फ 101 रुपए लेने का निर्णय

गुर्जर समाज का फैसला, शादी में मिलणी बंद:उदयपुरवाटी में पहरावणी में सिर्फ 101 रुपए लेने का निर्णय

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी क्षेत्र के ककराना-दीपपुरा में रविवार को गुर्जर समाज की एक सामाजिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाज सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनमें शादी में मिलणी बंद करने और पहरावणी में केवल 101 रुपए लेने का निर्णय प्रमुख है।

समाज ने तय किया है कि शादी में मिलणी का कार्यक्रम नहीं रखा जाएगा। फेरों के बाद होने वाली पहरावणी में चौकी पर सिर्फ 101 रुपए लिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, लगन और टीका के मौके पर भी महज 101 रुपए शगुन के तौर पर लेने और देने का निर्णय लिया गया। लड़की की शादी में ग्रामीणों के भोज को भी बंद कर दिया गया है।

बैठक में मृत्युभोज को पूरी तरह से बंद करने का फैसला हुआ। पुत्र जन्म पर होने वाले भोज, पेज और छुछक जैसे कार्यक्रमों को भी बंद कर दिया गया है। शोक सभा में आने वाले लोगों को चाय, बिस्किट, लड्डू या कोल्ड ड्रिंक देना बंद करने का निर्णय लिया गया। भात न्योतने के लिए बेटी-दामाद के जाने और छठी की रात के कार्यक्रम भी बंद कर दिए गए हैं। शादी में डीजे बजाने और घर पर शराब की स्टॉल लगाने की प्रथा को भी समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष शीशाराम खटाना, पूर्व सरपंच प्रभातीलाल, ख्यालीराम गठेला, प्रिंसिपल सागरमल, रामकुमार गुर्जर, उमराव सिंह, फूलचंद, विकास कुमार, जयराम कोहली, धर्माराम, बनवारी खटाना, प्रकाश चौहान, बलराम और प्रकाश चंद सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini