[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेघवाल महाकुंभ 26 को, गांव-गांव किया जनसंपर्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मेघवाल महाकुंभ 26 को, गांव-गांव किया जनसंपर्क

मेघवाल महाकुंभ 26 को, गांव-गांव किया जनसंपर्क

खेतड़ी नगर : मेघवाल समाज चेतना संस्थान झुंझुनूं के तत्वाधान में 26 अक्टुबर को आयोजित नौ वां मेघवाल महाकुंभ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए गांव-गांव जाकर संपर्क कर निम़ंत्रण दिया। जिलाध्यक्ष सुरेश चित्तौसा व खेतड़ी अध्यक्ष मुकेश बनेटीवाल ने बताया कि झुंझुनूं के गुढा रोड़ पर स्थित मेघवाल हॉस्टल भूमि पर 26 अक्टूबर को मेघवाल महाकुंभ एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा होंगे, अध्यक्षता अजमेर डिस्कॉम के एमडी केपी वर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व राजस्थान पुलिस डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा, पूर्व संभागीय आयुक्त भरतपुर पीसी बेरवाल, संयुक्त शासन सचिव(वित्त)इंद्र राज मेघवाल, झुंझुनूं डिप्टी सीएमओ डॉ. भंवर लाल सर्वा, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, सर्किल इंस्पेक्टर इंद्राज मरोड़िया होगे।

मुख्य वक्ता के रूप में (ज्ञान ज्योति निःशुल्क कोचिंग उदयपुर से राहुल मेघवाल होंगे। खेतड़ी प्रचार समिति अध्यक्ष रमेश मेघवाल ने बताया कि प्रतिभा सम्मान में 8वीं में 90%, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर में 70% अंक, आईआईटी, नीट, एनआईटी, सरकारी सेवा में चयनित किसी भी क्षेत्र में प्रदेश स्तर और सम्मानित हुए प्रतिभान बच्चों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही मेघवाल हॉस्टल की भूमि पूजन व नींव रखवाने का कार्यक्रम होगा। सुरेश चित्तौसा ने बताया कि जिले के हर गांवों में टीम के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। जिस क्रम में आज खेतड़ी, पपूरना, जोधा का बॉस, बबाई, दलेलपुरा आदि गांवों में संपर्क कर समारोह में आने की अपील की गई। इस मौके पर सुरेश चित्तौसा, मुकेश बनेटीवाल, रमेश मेघवाल, ईश्वर सिंह, सीताराम त्यागी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62