[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी सीडीपीओ कार्यालय में पोषण मेला 2025 का आयोजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी सीडीपीओ कार्यालय में पोषण मेला 2025 का आयोजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

पिलानी सीडीपीओ कार्यालय में पोषण मेला 2025 का आयोजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

पिलानी : महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय पिलानी में ब्लॉक स्तरीय पोषण मेला 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिलानी सेक्टर की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन और पौष्टिक आहार तैयार कर प्रदर्शित किए। मेले में गर्भवती और धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार, बच्चों की संतुलित डाइट, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में पोषण जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग झुंझुनू विजेंद्र सिंह राठौड़ ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पर्यवेक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में महिला पर्यवेक्षक अनीता देवी (मंड्रेला सेक्टर), ममता देवी (देवरोड़ सेक्टर), अनीता कुमारी (पिलानी सेक्टर) सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMVVY) में उत्कृष्ट कार्य के लिए संतोष नायक, रजनी शर्मा, विमला देवी, संतोष स्वामी, विकेश देवी, सुमन देवी, सुशीला देवी, सरोज देवी और रेखा शर्मा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सीडीपीओ सरोज सेहरा, महिला पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं — बबीता कंवर, अंजना शर्मा, पुष्पा देवी, अफसाना बानो, सीमा आलड़िया, संतरा देवी, शीला देवी, सुनीता सैनी, विमला देवी, सावित्री सैनी, अनीता सिंह, कृपा देवी, किस्मत देवी आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin