[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में फाइनेंसशुदा कार बेची, खरीदार से लाखों की ठगी:दोनों के बीच साढ़े तीन लाख में तय हुआ था सौदा, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में फाइनेंसशुदा कार बेची, खरीदार से लाखों की ठगी:दोनों के बीच साढ़े तीन लाख में तय हुआ था सौदा, मामला दर्ज

रतनगढ़ में फाइनेंसशुदा कार बेची, खरीदार से लाखों की ठगी:दोनों के बीच साढ़े तीन लाख में तय हुआ था सौदा, मामला दर्ज

रतनगढ़ : रतनगढ़ में एक व्यक्ति को धोखे से फाइनेंसशुदा कार बेचने का मामला सामने आया है। पैसे की जरूरत का हवाला देकर एक व्यक्ति ने दूसरे को बकाया लोन वाली कार बेच दी। धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बकाया भुगतान लेने खरीदार के घर पहुंच गए। इस संबंध में गुरुवार को न्यायालय के माध्यम से पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार शहर के वार्ड संख्या 16 निवासी बजरंग पुत्र यशपाल ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि उसने शहर के लालचंद तंवर पुत्र ओमप्रकाश से एक कार खरीदी थी। लालचंद ने कार बेचते समय बजरंग को बताया था कि गाड़ी पर किसी प्रकार का फाइनेंस या एक्सीडेंट क्लेम नहीं है।

दोनों के बीच साढ़े तीन लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। लालचंद ने बजरंग को फॉर्म नंबर 29 और आरसी सुपुर्द कर दी, जिसके बाद बजरंग ने उसे तय राशि का भुगतान कर दिया। दो महीने बाद जब बजरंग आरसी को अपने नाम करवाने के लिए परिवहन कार्यालय गया, तो उसे पता चला कि गाड़ी पर फाइनेंस बकाया है। इसके अगले ही दिन एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बजरंग के पास पहुंचे और उससे पांच लाख आठ हजार रुपये के बकाया लोन का भुगतान करने या गाड़ी सुपुर्द करने को कहा।

बजरंग ने जब लालचंद से इस बारे में बात की, तो उसने स्वीकार किया कि उसे रुपयों की जरूरत थी, इसलिए उसने झूठ बोला। लालचंद ने जल्द ही पैसे लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ समय बाद उसने बजरंग का फोन उठाना बंद कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि लालचंद द्वारा दी गई आरसी भी कूटरचित थी। पुलिस ने बजरंग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles